फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drinking water supply will improve in 23 sectors of New Gurugram

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के 23 सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर

Thu, 27 Feb 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply will improve in 23 sectors of New Gurugram
पांच लाख लोगों को मिलेगी राहत, जीएमडीए ने सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक पाइप डालने का काम किया शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-57 से 80 तक 23 सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक शेष पाइप डलवाने का कार्य शुरू कर दिया है। करीब 900 मीटर लाइन डाली जाएगी।
बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता 100 एमएलडी की है। इसके शुरू होने से करीब पांच लाख लोगों को राहत मिलेगी। जीएमडीए न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में पेयजल सप्लाई बेहतर करने के लिए सेक्टर-72 में बूस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना साल 2018 में तैयार की थी। इसमें चार अंडर ग्राउंड वाटर टैंक, पंप हाउस, क्लोरीनेशन रूम, शेड, वॉच टावर, 2 स्टाफ क्वार्टर और प्रयोगशाला कार्यालय का निर्माण कराया गया है। हालांकि लेट लतीफी से परियोजना देर से अब लगभग पूरी हो चुकी है। सेक्टर 72 में बूस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बनाई थी लेकिन वह पाइप लाइन के लिए जमीन अधिग्रहित नहीं कर सका। ऐसे में बूस्टिंग स्टेशन तक पानी की लाइन पहुंचाने में लगातार देरी हो रही थी। दूसरी ओर न्यू गुरुग्राम के कई सेक्टरों में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। करीब दो माह पहले जीएमडीए के सीईओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मामले को रखा गया। उन्हें बताया गया था कि 10 दिसंबर 2018 को 95.96 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य आवंटित किया गया था। भूमि की अनुपलब्धता के कारण शेष कार्य रोक दिया गया है। सेक्टर-74 गांव बेगमपुर में 400 एमएम पाइप बिछाई जानी थी, लेकिन जमीन की अनुपलब्धता के कारण इसे नहीं बिछाया जा सका। ऐसे में सीईओ ने वैकल्पिक प्लान पर काम करने को कहा था। इसके तहत राजस्व रास्ते से पाइप को बूस्टिंग स्टेशन तक पहुंचाने की योजना बनी। जीएमडीए फाजिलपुर के गांव से सेक्टर 72 को जोड़ने वाली सड़क को तोड़कर पाइप डलवा रहा है।
विज्ञापन

चंदू पेयजल संयंत्र से दो इनलेट मास्टर लाइन बूस्टिंग स्टेशन तक जानी है
योजना के अनुसार, चंदू पेयजल संयंत्र से दो इनलेट मास्टर लाइन बूस्टिंग स्टेशन तक जानी है, जबकि बूस्टिंग स्टेशन से तीन आउटलेट पाइप लाइनों से पानी की सप्लाई की जानी है। जगह नहीं मिलने से 1500 एमएम की एक इनलेट और आउटलेट पाइप लाइनों को वैकल्पिक मार्ग यानी नगर निगम गुरुग्राम के रोड पर डाला जा रहा है। फाजिलपुर गांव में नगर निगम की सड़क के अंदर से पाइप लाइन डाली जाएगी। जगह कम होने से एक मास्टर लाइन बूस्टिंग स्टेशन तक आएगी और एक लाइन बाहर जाएगी। भविष्य में जमीन उपलब्ध हाेने पर अन्य लाइनों को जोड़ा जाएगा। चंदू बुढेड़ा स्थित जीएमडीए के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मास्टर लाइन के जरिये इस बूस्टिंग स्टेशन तक पानी लाया जाएगा। बूस्टिंग स्टेशन से यह पानी पंप कर सेक्टर-57 से 80 तक पहुंचाया जाएगा। विकसित हो रहे नए सेक्टर-57 से 80 में कई बिल्डरों के प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। ऐसे में शहर की एक बड़ी आबादी को इससे राहत मिलेगी। इस एरिया में काफी सोसाइटियां बसी हैं। ऐसे में करीब तीन से पांच लाख लोगों को राहत मिल सकती है। अभी सेक्टर 68 से 72 तक पानी की सप्लाई सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च तक 100 एमएलडी का प्लांट हो जाएगा शुरू

चंदू बुढेड़ा में 100 एमएलडी क्षमता का एक पेयजल संयंत्र मार्च तक बनाकर तैयार हो जाएगा। पानी की क्षमता बढ़ने से जीएमडीए सेक्टर 72 के बूस्टिंग स्टेशन को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसमें बीच में पूरी लाइन डाली जा चुकी है। कुछ शेष है, जिस पर काम किया जा रहा है। सेक्टर 51 से इन क्षेत्र में पानी सप्लाई नहीं करना पड़ेगा। इससे सेक्टर 51 बूस्टिंग में पेयजल की उपलब्धता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed