फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drinking water supply will be disrupted in more than 12 areas

12 से ज्यादा क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

Wed, 07 Jul 2021 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply will be disrupted in more than 12 areas
गुरुग्राम। बसई रेलवे ओवर ब्रिज के पास निर्माण कार्य में रुकावट पैदा कर रही पेयजल लाइन को शिफ्ट किए जाने के कारण बृहस्पतिवार को करीब 12 से ज्यादा इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बारे में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से शहरवासियों को पहले ही सूचित कर दिया गया है ताकि लोग समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। वहीं, पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य देर रात तक पूरा होने के कारण विभिन्न इलाकों में शुक्रवार से ही सुचारू रूप से जल की आपूर्ति सुुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन

जीएमडीए अधिकारियों के मुताबिक 1200 एमएम की पेयजल पाइप लाइन बसई रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास निर्माण कार्य में बाधा बन रही है। बृहस्पतिवार सुबह 5 से रात 8 बजे तक बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल आपूर्ति नहीं की जाएगी। जीएमडीए के मुख्य अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसमें पानी की पाइपलाइन बाधक बन रही है। बसई प्लांट से सुबह 5 बजे के बाद ही पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। हालांकि, अधिकारियों ने शाम 8 बजे तक काम संपन्न होने का अनुमान जताया है, लेकिन इसमें और समय भी लग सकता है। ऐसे में समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था करना उचित रहेगा।
विज्ञापन

2 लाख से ज्यादा आबादी होगी प्रभावित
पानी की आपूर्ति न होने के कारण बृहस्पतिवार को गांव डूंडाहेड़ा, मौलाहेड़ा, शीतला माता रोड, सेक्टर-5, 12, 14, 17, 18, 21, पालम विहार, सन सिटी, गांव चौमा, गुड़गांव गांव, राजीव कॉलोनी, धर्म कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में करीब 2 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित होगी। जीएमडीए अधिकारियों के मुताबिक, शटडाउन का असर शुक्रवार शाम तक भी देखने को मिल सकता है। देर रात कार्य पूरा होने के बाद पेयजल बूस्टिंग स्टेशन तक पहुंचेगा, जिसे शुक्रवार सुबह तक ही घरों में सप्लाई किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed