फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drains have not been cleaned in the village for years, water is flowing in the streets

Gurugram News: गांव में वर्षों से नहीं हुई नालों की सफाई, गलियों में बह रहा पानी

Tue, 12 Aug 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Drains have not been cleaned in the village for years, water is flowing in the streets
बिस्सर अकबरपुर गांव में गंदगी से परेशान लोग, आवागमन में होती है दिक्कत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अरावली की पहाड़ियों में स्थित बिस्सर अकबरपुर गांव कई वर्षों से जल निकासी की समस्या से जूझ रहा है। गांव में जाने वाली मुख्य रोड पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बताया कि कई वर्षों से गांव के नालों की सफाई न होने की वजह से गंदा पानी गलियों में बह रहा है। पानी निकासी नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कई बार शिकायत देने के बाद भी गांव की समस्याओं पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाई के लिए गांव में सिर्फ दो कर्मचारी है जो पांच से दस दिन में एक बार गांव में सफाई करने के लिए आते हैं। सफाई नहीं होने के कारण बदबू की समस्या बनी हुई है। गांव में अंदर-बाहर आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि बारिश के समय गांव में हालात बद से बदतर हो जाते है। ज्यादा बारिश होने पर तो पानी घरों के अंदर आ जाता है।
विज्ञापन




-------

गांव में सबसे बड़ी समस्या बारिश के दौरान जलभराव की बनी हुई है। बारिश के समय गांव के निचले इलाकों के घरों में पानी भरने से समस्या होती है। -राजबीर शर्मा, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन को बार-बार समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। हर बार मानसून में आधा गांव जलमग्न हो जाता है। समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। -संतराम

सफाई नहीं होने के कारण गंदगी फैल रही है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। सड़कों पर गंदगी के कारण आवागमन मुश्किल हो रहा है। डेंगू का भय बना हुआ है। -रोहतास हलवदार



यहां नाले कई साल पहले बनाए गए थे। उसके बाद इसकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया और कुछ जगह पर नालियां टूटी पड़ी है। इससे सड़क पर ही पानी बहता रहता है। -सुभाष फौजी
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed