फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drainage system fails, auto drivers face problems

Gurugram News: जल निकासी की व्यवस्था फेल, ऑटो चालकों को परेशानी

Mon, 11 Aug 2025 04:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
Drainage system fails, auto drivers face problems
10 दिन पहले हुई बारिश के बाद भी नहीं हुई जलनिकासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। महावीर चौक के ऑटो पार्किंग के पास लगभग दस दिन से पानी भरा हुआ है। इससे ऑटो चालकों को ऑटो खड़ा करने और सवारी को बैठाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो चालकों का कहना है कि जलभराव पर प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर भरे पानी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। वहीं, कुछ लोग यहां कूड़ा भी डाल रहे हैं, जिससे ज्यादा परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि यहां पर जल निकासी के लिए सीवर की व्यवस्था नहीं बनाई गई है। इससे बारिश के बाद वहां पर जलमग्न की स्थिति बन जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी करवाई जाए।
विज्ञापन

वर्जन

पार्किंग स्थान पर पानी भरा होने से ऑटो को सड़क के किनारे खड़ा करने को मजबूर हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है और सभी को परेशानी होती है। - दीपक, ऑटो चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के कारण सवारी को ऑटो में बैठाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सवारी को जलभराव से होकर के ऑटो में बैठना पड़ता है। - आंनद, ऑटो चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed