{"_id":"69efb3e7e08a4d23f60cfca6","slug":"drainage-pipe-on-gurugram-sohna-elevated-highway-collapses-car-damaged-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86187-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे में लगा ड्रेनेज पाइप गिरी, कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे में लगा ड्रेनेज पाइप गिरी, कार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर ड्रेनेज पाइप गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बादशाहपुर क्षेत्र में पानी निकासी के लिए लगा पाइप टूटकर नीचे गिर गया, जिससे नीचे खड़ी कार को नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त कार दिल्ली निवासी सरकारी कर्मचारी की है और पाइप में कचरा जमा होने से उसका वजन बढ़ गया था जिसके वह टूटकर नीचे गिर पड़ी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है और अगर पाइपों की नियमित सफाई होती, तो पाइप टूटती नहीं। एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि मानसून को ध्यान में रखते हुए सफाई कार्य जारी है। पाइप गिरने की सूचना मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। जीएमडीए की मास्टर सीवर लाइन से जुड़ी समस्याओं के कारण इस मार्ग पर तीन बार सड़क धंसने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।