फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Draft electoral roll to be published today.

Gurugram News: मतदाता सूची का प्रारूप आज होगा प्रकाशित

Thu, 30 Jul 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Draft electoral roll to be published today.
गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुग्राम जिले में 31 जुलाई यानी आज फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत यह सूची जारी की जाएगी। पात्र नागरिक 30 अगस्त, 2026 तक अपने नाम की जांच कर दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से सूची में अपना नाम जांचने की अपील की। यदि नाम शामिल नहीं है तो आवेदन कर दर्ज करवा सकते हैं। विशेष पुनरीक्षण में फर्जी, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्य समय पर और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मतदाता अपने संबंधित सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) कार्यालयों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन किए जा सकते हैं। 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी होगी। इसमें मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन पर चर्चा की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed