फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dr. Sushant Sharma of Pataudi's name registered in London Book of World Records

Gurugram News: पटौदी के डॉ. सुशांत शर्मा का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Mon, 25 Aug 2025 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sushant Sharma of Pataudi's name registered in London Book of World Records
20 हजार आंखों की सर्जरी कर पटौदी समेत देश का नाम किया रोशन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


पटौदी। उपमंडल नागरिक अस्पताल पटौदी के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशांत शर्मा ने अपनी मेहनत और सेवा भाव से न केवल पटौदी, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। डॉ. शर्मा का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

उन्हें यह सम्मान अब तक की 20 हजार सफल नेत्र सर्जरी करने की उपलब्धि पर दिया गया। दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में आयोजित सनातन संस्कृति समागम सम्मान समारोह में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उन्हें यह सम्मान भेंट किया। समारोह में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और डॉ. शर्मा की उपलब्धि को पूरे देश के लिए गौरव बताया। डॉ. शर्मा की उपलब्धियां लगातार चिकित्सा जगत में मिसाल कायम कर रही हैं। वर्ष 2023 में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उन्हें राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके अलावा 21 जून 2025 को दिल्ली द्वारका में आयोजित समारोह में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने उन्हें इंटरनेशनल हेल्थ केयर अवार्ड से नवाजा था। पटौदी में सेवाएं देते हुए डॉ. शर्मा ने न केवल हजारों मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाई, बल्कि यह भी साबित किया कि छोटे कस्बों के डॉक्टर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed