{"_id":"6aee2290e6a510ae2a06ab2a","slug":"door-to-door-waste-collection-system-to-go-high-tech-agency-begins-survey-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-106610-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था होगी हाईटेक, एजेंसी ने शुरू किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था होगी हाईटेक, एजेंसी ने शुरू किया सर्वे
विज्ञापन
854 वाहनों में लगेंगे आरएफआईडी, पहले चरण में सड़कों पर उतरेंगी 300 से अधिक गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने नई तैयारी शुरू कर दी है। घरों से कूड़ा उठाने का काम संभालने वाली एजेंसियों ने शहर में सर्वे शुरू कर दिया है।
इसके तहत घरों और रिहायशी क्षेत्रों की पहचान करने के साथ वाहनों में आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) सिस्टम लगाने की तैयारी की जा रही है। दिसंबर तक नई व्यवस्था शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लागू होने के बाद नगर निगम को यह जानकारी मिल सकेगी कि किस क्षेत्र में, किस गाड़ी ने और किस समय कूड़ा उठाया। योजना के तहत शहर में कुल 854 कूड़ा उठाने वाले वाहनों को व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। पहले चरण में 300 से अधिक गाड़ियां सड़कों पर उतारी जाएंगी। इन वाहनों में आरएफआईडी और ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे वाहनों की आवाजाही और कूड़ा उठाने के निर्धारित रूट की निगरानी की जा सकेगी। किसी क्षेत्र में कूड़ा नहीं उठने या गाड़ी के निर्धारित रूट पर नहीं पहुंचने की स्थिति में भी इसकी जानकारी मिल सकेगी।
शहर के अलग-अलग क्लस्टरों में बीबीजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और दिल्ली एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों एजेंसियां अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर रही हैं। सर्वे पूरा होने के बाद वाहनों में आरएफआईडी लगाने और ट्रैकिंग व्यवस्था को सक्रिय करने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
शिकायतों पर भी हो सकेगी निगरानी
अभी कई रिहायशी क्षेत्रों में लोगों को नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंचने की शिकायत रहती है। कई बार गाड़ी दो से तीन दिन बाद पहुंचती है, जिससे घरों के बाहर और खाली स्थानों पर कूड़ा जमा हो जाता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद निगम के पास वाहनों की गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। इससे एजेंसियों के कामकाज की निगरानी आसान होगी और लापरवाही सामने आने पर संबंधित एजेंसी से जवाब मांगा जा सकेगा।
वर्जन
नगर निगम क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी की ओर से अलग-अलग वार्ड में सर्वे चल रहा है। - रवीन्द्र यादव, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।