Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Don't worry if your name is not on the electoral roll; you will get another opportunity to have it added.

Gurugram News: मतदाता सूची में नाम नहीं है तो न हों परेशान, जुड़वाने का मिलेगा एक और मौका

Tue, 10 Nov 2026 04:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Don't worry if your name is not on the electoral roll; you will get another opportunity to have it added.
एसआईआर को लेकर डीसी बैठक करते। स्त्रोत- विज्ञ​प्ति
चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को राहत, डीसी ने ईआरओ को दिए प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
विज्ञापन

नंबर गेम - 15,55,034 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले पात्र मतदाताओं को अब एक और मौका मिलेगा। आयोग ने ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अनुमति दी है, जिनके गणना प्रपत्र जमा नहीं हो पाए थे या जिन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक और दोहरे मतदाताओं की श्रेणी में चिह्नित किया गया था।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने सोमवार को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ) के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के संशोधित निर्देशों की तत्काल पालना करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता इस अवसर से वंचित नहीं रहना चाहिए। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


15.55 लाख मतदाताओं को दिए गए थे गणना प्रपत्र
डीसी ने बताया कि जिले में 15 जून से 24 जुलाई 2026 तक 15,55,034 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। इनमें से 11,01,955 मतदाताओं ने 24 जुलाई तक प्रपत्र जमा करवा दिए थे। शेष मतदाताओं में 1,36,257 अनुपस्थित, 25,713 अन्य, 60,970 मृतक, 2,03,491 स्थानांतरित और 26,648 पहले से दर्ज अथवा दोहरे मतदाताओं के रूप में चिह्नित किए गए थे। 31 जुलाई को प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची में 11,01,955 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए थे। अब शेष पात्र मतदाताओं को भी नाम जुड़वाने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर मिलेगी नाम नहीं होने की जानकारी
प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने वाले मतदाताओं की मतदान केंद्रवार सूची संबंधित मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, ईआरओ और एईआरओ कार्यालयों तथा शहरी स्थानीय निकायों के कार्यालयों में दोबारा लगाई जाएगी। यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट पर भी पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी। इसमें नाम शामिल नहीं होने के संभावित कारण भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed