फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Domestic helper jumped from the 16th floor of the society, died

सोसाइटी की 16वीं मंजिल से कूदी घरेलू सहायिका, मौत

Wed, 11 Sep 2019 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Domestic helper jumped from the 16th floor of the society, died
डेमो - फोटो : डेमो

गुरुग्राम सेक्टर-67 स्थित पॉश सोसाइटी की 16वीं मंजिल से मंगलवार शाम घरेलू सहायिका कूद गई। नीचे गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका 20 दिन पहले ही नौकरी पर आई थी। कूदने से पहले मृतका ने अपने भाई से फोन पर बात की थी। सहायक उप निरीक्षक रोहताश ने बताया कि परिजनों ने इस संदर्भ में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं लगा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अर्जुन सिंह एयर इंडिया में पायलट हैं और सेक्टर-67 में एम3एम के मर्लिन ड्राइव सोसाइटी के टावर-9 की 16वीं मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने अपने चार वर्ष के बेटे व पत्नी की देखभाल के लिए एजेंसी के जरिये 20 दिन पहले मूलरूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी बिडन (19) को बतौर सहायिका अपने घर पर रखा था। वह घर में रसोई के पास बने कमरे में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम को बिडन ने अपने भाई से फोन पर बात की। इसके बाद वह अपने कमरे की बालकनी से नीचे कूद गई। परिवार ने जब किसी कार्य के लिए बिडन को आवाज लगाई, तो कोई आवाज नहीं आई। इस पर वह कमरे में गए तो पाया कि बालकनी का गेट खुला है। नीचे देखा तो काफी भीड़ लगी हुई थी।

अभी वह कुछ समझ पाते कि उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि बिडन नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई है। इस पर अर्जुन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।


सहायक उप निरीक्षक रोहताश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का कुछ पता नहीं लगा है। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतका को मानसिक तनाव होने की बात भी सामने नहीं आई है। मामले को प्रेम प्रसंग के कोण से जांचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed