{"_id":"6a57d1917e9d30ddf2006f9e","slug":"domestic-help-sleeping-in-the-parking-lot-of-the-house-was-crushed-to-death-by-a-thar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94632-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर की पार्किंग में सो रही घरेलू सहायिका को थार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर की पार्किंग में सो रही घरेलू सहायिका को थार ने कुचला, मौत
विज्ञापन
अंसल वर्सालिया सोसाइटी का मामला, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी में सोमवार रात एक मकान की स्टिल्ट पार्किंग में जमीन पर सो रही घरेलू सहायिका की कार से कुचले जाने से मौत हो गई। सहायिका की पहचान यूपी के महोबा निवासी गुड्डी देवी (57) के रूप में हुई। वह अभी भोंडसी में परिवार के साथ रह रही थी। इसी मकान में रहने वाली निजी स्कूल शिक्षिका की थार कार से कुचले जाने से ये हादसा हुआ। हादसे के बाद महिला शिक्षिका पड़ोसियों की मदद से घरेलू सहायिका को निजी अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने कहा कि इसे किसी बड़े अस्पताल ले जाओ। दूसरे अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में घरेलू सहायिका की मौत हो गई। इस कारण उसके शव को वापस सोसाइटी में ले आए।
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सहायिका के परिवार वालों व अन्य लोगों ने काफी हंगामा किया। सूचना के बाद सेक्टर-65 थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि परिवार ने मंगलवार को कोई शिकायत नहीं दी थी। बुधवार शाम को सहायिका के बेटे व अन्य शिकायत देने सेक्टर-65 थाना पहुंचे हैं। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। खबर लिखे जाने तक परिजन थाने में मौजूद थे और प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। शव मोर्चरी में रखा हुआ है। गुड्डी देवी सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी के चार मंजिला मकान नंबर 4011 में बतौर घरेलू सहायिका काम करती थी।
ऐसा हुआ हादसा
चौथी मंजिल पर सफाई का काम करने के बाद गुड्डी देवी थक गई और मंगलवार दोपहर को स्टिल्ट पार्किंग में आकर एक पिलर के पास जमीन पर सो गई। दोपहर लगभग एक बजे इसी मकान में चौथी मंजिल पर रहने वाले निजी स्कूल की शिक्षिका लाल रंग की थार कार से मकान में पहुंची। वो थार कार को स्टिल्ट पार्किंग में पार्क कर रही थी और इसी दौरान कार का टायर सो रही गुड्डी देवी पर आधा चढ़ गया। टायर पर कुछ अड़चन जानकर महिला शिक्षिका ने कार वापस की और देखा तो घरेलू सहायिका वहां थी। वो कार से उतरकर तुरंत घरेलू सहायिका के पास गई और अन्य पड़ोसी भी वहां आ गए। फिर एक अन्य कार में ये शिक्षिका पड़ोसियों की मदद से घरेलू सहायिका को पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने गुड्डी देवी की हालत देखकर कहा कि इसे किसी बड़े अस्पताल ले जाओ। अस्पताल से लेकर कुछ दूर महिला शिक्षिका चली तो गुड्डी देवी की मौत हो चुकी थी। वो कार को वापस सोसाइटी ले आई तो यहां पड़ोसी पहले से इकट्ठा थे। शव को कार से निकालकर जमीन पर रख दिया और मृतका के परिवार को सूचना दी गई। परिवार वाले यहां पहुंचे और काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पूरी वारदात मकान की स्टिल्ट पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि थार कार पार्किंग में काफी धीमे से आई और कुछ अड़चन होने पर कार बैक हुई। फिर कार की चालक सीट से महिला उतरकर पिलर के पास गई। इस दौरान एक स्कूली छात्रा व अन्य लोग भी यहां मौके पर आते दिखे।