फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   domestic help beats a dog in lift of a society located in Gurugram Sector-109 CCTV footage viral

Video: सात साल के डॉग बुर्जर को नौकरानी ने लिफ्ट में पटक-पटककर पीटा, डॉलर सहमा; मालिक का रुख भी कर रहा हैरान

Fri, 14 Apr 2023 05:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Apr 2023 05:15 PM IST
सार

वीडियो के वायरल होते ही पीएफए के पदाधिकारी सक्रिय हो गए। संस्था के मंजूनाथ कामत ने बताया कि उन्होंने पूरी घटना की जानकारी थाना बझघेड़ा पुलिस को दी है।

विज्ञापन
domestic help beats a dog in lift of a society located in Gurugram Sector-109 CCTV footage viral
दोनों कुत्तों को लिफ्ट में घुसती नौकरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-109 स्थित सोसाइटी की लिफ्ट में एक घरेलू सहायिका द्वारा पालतू कुत्ते को लिफ्ट में पटक पटक कर पीटने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना के बाद पीपुल्स फॉर एनीमल (पीएफए) के पदाधिकारी स्थानीय थाने पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कुत्ते को मुक्त कराया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अथर्वा रहेजा सोसाइटी की टावर-2 के एक तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में पिता और पुत्र रहते हैं। उनके पास दो छोटे कुत्ते भी हैं। एक सात वर्षीय बुर्जर है और दूसरा नौ वर्षीय डॉलर है। घर में कोई महिला नहीं है तो घरेलू सहायिका ही दोनों कुत्तों को बहार घुमाने ले जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एक वीडियो लोगों के पास पहुंचा। यह वीडियो लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे का था। इसमें कुत्तों को घुमाने के बाद घरेलू परिचारिका उन्हें लिफ्ट से वापस फ्लैट में ला रही है। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद हुआ तो उसने सात वर्षीय बुर्जर को जंजीर सहित घुमा घुमा कर लिफ्ट के फ्लोर पर पटकना शुरू कर दिया। यह जब हो रहा था तो दूसरा कुत्ता सहम कर दूसरी ओर खड़ा हो गया।

विज्ञापन

वीडियो के वायरल होते ही पीएफए के पदाधिकारी सक्रिय हो गए। संस्था के मंजूनाथ कामत ने बताया कि उन्होंने पूरी घटना की जानकारी थाना बझघेड़ा पुलिस को दी है। कुत्तों के मालिक ने घरेलू सहायिका के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है और न ही उसे काम से हटाया है। संस्था ने शिकायत दी है। इसमें बुर्जर का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। पुलिस ने कुत्ते का रेस्क्यू कर लिया है। संस्था की ज्योति ने बताया कि इस पूरे प्रकरण पर यहां की रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी (आरडब्ल्यूए) ने चुप्पी साध ली है। वह इस बारे में बात ही नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed