फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Domestic help arrested for stealing cash and jewellery worth Rs 50 lakh

Gurugram News: 50 लाख रुपये की नकदी और आभूषण किए चोरी, घरेलू सहायिका गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Domestic help arrested for stealing cash and jewellery worth Rs 50 lakh
50 लाख रुपये की नकदी और आभूषण किए चोरी, घरेलू सहायिका गिरफ्तार
विज्ञापन

-घर में लगाए गए स्पाई कैमरे में हुई वारदात हुई कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-66 स्थित एम्मार मारबेला सोसाइटी में एक फ्लैट से 50 लाख रुपये कीमत के आभूषण और कनदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुई आरोपी महिला की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के बाघाका गांव निवासी शकुंतला के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को तीन के रिमांड पर लिया है। सेक्टर-66 निवासी विजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार पांच मई 2022 से वहां पर रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके घर पर सात मई से ही शकुंतला को उन्होंने घर पर काम के लिए रखा हुआ था। बीते कुछ महीने से वहां पर नहीं रह रहे थे। लेकिन शंकुतला वहां पर काम कर रही है।उन्होंने घर के स्टोर में आभूषण और नकदी रखी हुई थी। उसकी एक चाबी अपने पास रखी हुई थी और दूसरी चाबी को घर की अलमारी में छिपा रखा था। 12 जनवरी को जब वह घर पर आए तो देखा कि आभूषण और नकदी वहां पर नहीं थी। उसमें सिर्फ बेटे की चांदी की चेन और 40 हजार रुपये बचे हुए थे।इसके बाद उन्होंने घर पर एक स्पाई कैमरा लगवा दिया। करीब 15 दिन बाद जनवरी में शकुंतला अपनी बेटी प्रति को काम पर छोड़कर चली गई। 22 जनवरी से दूसरी बेटी कोमल साथ काम पर आने लगी।
विज्ञापन


तीनों ने मिलकर दोबारे से चोरी करनी शुरू कर दी। अब की बार चोरी की वारदात स्पाई कैमरे में कैद हो गई।इसमें एक सोने की चेन, आदमियों के सोने के कुंडल, सोने के कंगन, के साथ ही आभूषण के साथ करीब आठ लाख रुपये की नकदी चोरी की गई। थाना प्रभारी रामबीर ने बताया कि महिला को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान राजस्थान के जिला डीग में बेचे गए आभूषण को बरामद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दो किलो चांदी और एक सोने का लॉकेट किया चोरी-
गढ़ी हरसरू में एके आभूषण की दुकान से बृहस्पतिवार को एके तीन नकाबपोश युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने देर रात को दुकान का ताला तोड़कर दो किलो चांदी और सोने का एक लॉकेट चोरी कर लिया। दुकान मालिक शंकर कुमार की शिकायत पर सेक्टर-10 ए थाना पुलिस की सेक्टर-93 चौकी ने मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी प्रदीप ने बताया कि सीसीटीवी में तीन युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए हैं। कुछ ही समय में वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद वह पैदल ही वहां से भाग गए। आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed