फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dogs scratched a six month old fetus

Gurugram News: छह माह के भ्रूण को कुत्तों ने नोंचा

Thu, 12 Oct 2023 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dogs scratched a six month old fetus
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में आरडी सिटी के पास कूड़े के ढेर में कुत्तों द्वारा नोंचा गया छह माह का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सुरक्षा सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के राहुल ने कहा कि वह सेक्टर-52 आरडी सिटी के गेट-1 पर बतौर सुरक्षा सुपरवाइजर तैनात हैं। 11 अक्तूूबर की रात को जब वह यहां गश्त पर थे तो देखा कि पास ही लगे कूड़े के ढेर में कुत्तों का झुंड लगा हुआ है। कुत्ते कुछ खींचते हुए ले जा रहे थे। इस पर उन्होंने कुत्तों को भगाया और देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

यहां कुत्तों द्वारा एक भ्रूण को नोंचा गया था। इस बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। देखने में लग रहा है कि यह भ्रूण छह माह का है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed