फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dog attacked a cow passing through the field, death

Gurugram News: खेत से गुजरती गाय पर कुत्ते ने किया हमला, मौत

Tue, 27 Jun 2023 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 27 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dog attacked a cow passing through the field, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गांव बहल्पा में बीते सोमवार की सुबह अरावली पहाड़ से चर कर लौट रही गाय दूसरे खेत से होकर गुजरी तो खेत मालिक के पालतु कुत्ते ने गाय पर हमला कर दिया। कुत्ते के नोचने से गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गाय मालिक सूचना पर मौके पर पहुंचा तब तक गाय की मौत हो चुकी थी।

बहल्पा गांव निवासी हरिंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके पास 25 गाय व तीन भैंस हैं। वह बीते सोमवार को अपनी गाय व भैंसों को अरावली की पहाड़ी पर चराने के लिए ले गया था। वापसी के समय गाय एक दूसरे के खेत से होकर आने लगी तो वह अपने घर आ गया। थोड़ी देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उसकी गाय को पड़ोसी नेहपाल के पालतू कुत्ते ने नोच लिया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी गाय की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची भोंडसी पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। इसके बाद गाय के शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाय मालिक हरिंद्र की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक नेहपाल को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर इलाके में यह बात भी चर्चा में है कि जिस कुत्ते ने गाय पर हमला किया था। वह पिटबुल नस्ल का है। हालांकि पुलिस या खेत मालिक ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

----
खतरनाक प्रजाति है पिटबुल
पिटबुल नस्ल के कुत्ते खतरनाक श्रेणी के माने जाते हैं। आए दिन पिटबुल के हमले में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इसी को लेकर पिछले दिनों कोर्ट ने नगर निगम को आदेश दिया था कि पिटबुल कुत्ते के पालने को प्रतिबंधित किया जाए। हालांकि मौजूदा समय में उपरोक्त मामला उच्च अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed