फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Doctors will be deployed at polling stations

Gurugram News: मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे डॉक्टर

Fri, 24 May 2024 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be deployed at polling stations
चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर में चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर तैयारियां की जा रही हैं। विभाग की ओर से हर मतदान केंद्र पर एबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ और सामान्य डॉक्टर भी तैनात किए जाएंगे। साथ ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए ओआरएस घोल, सिर दर्द, पेट दर्द जैसी सामान्य दवाइयों का भी प्रबंध किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। विभाग की टीम शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक केंद्रों पर तैनात रहेंगी। यदि किसी भी मतदाता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आती है तो उसका तुरंत उपचार किया जाएगा। स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर अस्पताल लाकर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

दिए गए है दिशा-निर्देंश

स्वास्थ्य विभाग की ओर से चुनाव में तैनाती के संबंध में सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ को उचित दिशा-निर्देंश दिए गए हैं। वहीं पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। विभाग की ओर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article