{"_id":"6aef31edbc0120e27f07c22f","slug":"diwali-is-here-today-a-radiant-celebration-awaits-accompanied-by-a-sparkling-cascade-of-smiles-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106788-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिवाली आज...मुस्कुराहटों की फुलझड़ी संग होगी रोशनी की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिवाली आज...मुस्कुराहटों की फुलझड़ी संग होगी रोशनी की बहार
विज्ञापन
त्योहार को लेकर जिला प्रशासन, फायर विभाग और पुलिस प्रशासन सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रविवार को खुशियों और धूमधाम से रोशनी का त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। छोटी दिवाली पर शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने घरों में दीये, बिजली की लड़ियां व आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाईं। रविवार को दिवाली का मुख्य त्योहार होने से गुरुग्राम जिला दीयों व लड़ियों के साथ जगमग होगा। वहीं, दिवाली त्योहार को जिला प्रशासन, फायर विभाग और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल में अलग से बर्न वार्ड बनाया है, ताकि पटाखा से कोई व्यक्ति झुलसा हुआ आए तो उसे उचित उपचार मिल सके।
शहर के मुख्य सदर बाजार के साथ ही एमजी रोड, सोहना रोड, न्यू रेलवे रोड, डीएलएफ क्षेत्र, सेक्टर-29, सेक्टर-14, सेक्टर-31, सुशांतलोक सहित अन्य सेक्टरों में बनी मार्केट में सामान खरीदने वाले महिला-पुरुषों व बच्चों भीड़ लगी है। इसके साथ ही ज्वेलरी, बर्तन, कपड़ों व मिठाई की दुकानों पर देर रात तक खरीदार मौजूद रहे। शनिवार को देर रात तक बाजारों, मार्केट व मॉल में लोगों का आवागमन रहा। वहीं, दिवाली त्योहार पर लोगों ने पब, बार व रेस्तरां में अपने जानकारों के साथ खुशियां मनाईं।
जिले में कोने-कोने पर पुलिस टीमें तैनात
दिवाली त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में चौक-चौराहों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों की ड्यूटी लगाई है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके। जिले में सभी सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमें व पीसीआर टीमें गश्त कर रही हैं, ताकि लोग सुरक्षित तैयार मना सकें। पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क के लिए डायल 112 पर कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर दमकल की गाड़ियां तैनात
दिवाली पर जिला फायर विभाग की ओर से शहर में अलग-अलग स्थानों पर 11 दमकल गाड़ियां खड़ी की गईं, ताकि किसी आपात स्थिति या आगजनी की घटना पर फायर टीमें तुरंत पहुंच सकें। इनमें सदर बाजार में डाकखाना चौक, भूतेश्वर मंदिर चौक के पास, पालम विहार में रेजांगला चौक के पास, सोहना रोड स्थित वाटिका चौक के पास, सिकंदरपुर मार्केट के पास, बिलासपुर चौक के पास, फर्रुखनगर में पुलिस थाने के पास, सोहना, पटौदी, आईएमटी मानेसर चौक के पास और द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-37 के पास दमकल गाड़ी तैनात की हैं। इसके साथ ही सातों फायर स्टेशन पर दमकल गाड़ियां व फायर टीमें तैनात रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति में 0124-2392101 नंबर पर कॉल की जा सकती है।
जरूरत में आपके साथ
दमकल विभाग 0124-2392101
पुलिस कंट्रोल रूम 112
जिला प्रशासन कंट्रोल रूम नंबर 928979048
नागरिक अस्पताल 0124-2321102