फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Divyanshi stood first in essay writing, and Namrata stood first in poetry recitation.

Gurugram News: निबंध लेखन में दिव्यांशी और कविता पाठ में नम्रता प्रथम

Wed, 16 Sep 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Divyanshi stood first in essay writing, and Namrata stood first in poetry recitation.
गुरुग्राम विवि में हिंदी उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान एवं भाषा विभाग और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय हिंदी उत्सव-2026 में राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीन पुरस्कार प्राप्त किए। निबंध लेखन में दिव्यांशी पहले और कविता पाठ में तीसरे स्थान पर रही।कविता पाठ में नम्रता पहले स्थान पर रहीं।

हिंदी उत्सव के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों के लिए चार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 की छात्रा दिव्यांशी मिश्रा ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं महाविद्यालय की छात्रा नम्रता पांडे ने हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि बढ़ती है और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed