फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Divya Pahucha murder case hotel owner BMW car found in Patiala dead body may be inside

मिल गई दिव्या की डेड बॉडी!: पटियाला में मिली BMW, इसी में डाली गई थी मॉडल की लाश; सुलझ सकती है हत्या की गुत्थी

Thu, 04 Jan 2024 11:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Jan 2024 11:08 PM IST
सार

Divya Murder Case: पुलिस को जिस बीएमडब्ल्यूए कार की तलाश थी वो पंजाब के पटियाला में लावारिश हाल में बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Divya Pahucha murder case hotel owner BMW car found in Patiala dead body may be inside
divya pahuja murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड की गुरुग्राम के सिटी होटल में हत्या कर शव को बीएमडब्ल्यूए गाड़ी में डालकर ले जाने का सनसनीखेज मामले में आखिरकार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को जिस बीएमडब्ल्यूए कार की तलाश थी वो पंजाब के पटियाला में लावारिश हाल में बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि कार अंदर से लॉक है और हो सकता है कि दिव्या की लाश भी अंदर ही हो। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस पटियाला पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई थी लाश बाहर ले जाने की वारदात
होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में शव बाहर ले जाने की वारदात कैद हुई थी। जिसके बाद से ही पुलिस को कार और दिव्या के शव की तलाश थी। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। होटल मालिक समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो जनवरी की गई दिव्या की हत्या
बलदेव नगर निवासी मॉडल दिव्या पाहुजा अपने दोस्त के होटल गुरुग्राम स्थित सिटी पॉइंट बस स्टैंड संचालक अभिजीत के साथ दो जनवरी को गई थी। दो जनवरी की रात अचानक दिव्या का मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं लगने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पुलिस के हाथ होटल के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लगा। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि दो जनवरी की सुबह करीब सवा चार बजे होटल संचालक अभिजीत, युवती व एक अन्य होटल के रिसेप्शन पर पहुंचे, जहां से कमरा नंबर 111 में गए थे। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी की जांच के दौरान सामने आया कि रात करीब पौने 11 बजे अभिजीत व एक अन्य व्यक्ति कमरे में से एक कंबल में कुछ लपेटकर ले जाते दिख रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें दिव्या का शव था, जिसे ठिकाने लगाने के लिए आरोपी एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी में ले गए।

विज्ञापन

दो दिन बाद मिली कार
पुलिस दिव्या की लाश की तलाश में गुरुग्राम सहित हरियाणा व पंजाब के अलग-अलग स्थानों में रेड कर रही थी लेकिन दो दिन बाद कार पंजाब के पटियाला में खड़ी मिली। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर इस वारदात के पीछे अभिजीत के साथ-साथ गैंगस्टर की बहन व अन्य पर आरोप लगाए हैं। एसीपी सिटी मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

गैंगस्टर संदीप गाडौली एनकाउंटर केस में मुख्य गवाह थी दिव्या
पुलिस के अनुसार मॉडल दिव्या गैंगस्टर संदीप गाडौली एनकाउंटर केस में मुख्य गवाही थी। संदीप 2016 में मुंबई में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। दिव्या इस मुठभेड़ कांड में मुख्य गवाह थी। दिव्या सात साल जेल में रहने के बाद जुलाई 2023 में मुंबई हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर बाहर आई थी। संदीप गाड़ौली की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने पाहुजा, उसकी मां और गुरुग्राम पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed