फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Divine Ritual of Fulfillment of Desires at Mahalaxmi Temple

Gurugram News: महालक्ष्मी मंदिर में मनोरथ सिद्धि दिव्य महानुष्ठान

Sat, 30 May 2026 05:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Divine Ritual of Fulfillment of Desires at Mahalaxmi Temple
गुरुग्राम। सेक्टर-5 स्थित महालक्ष्मी मंदिर में मनोरथ सिद्धि दिव्य पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तों ने नीलकमल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मां के चरणों में रखीं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किया। संपूर्ण वातावरण मंत्रोच्चार, जयकारों और भक्ति-भाव से सराबोर रहा। मंदिर के अध्यक्ष और गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंदिर की स्थापना को एक वर्ष पूरा होने पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। मंदिर के महासचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सौभाग्य, समृद्धि एवं शांति की अधिष्ठात्री मां महालक्ष्मी की कृपा-प्राप्ति हेतु महालक्ष्मी मंदिर के प्रांगण में अत्यंत श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ दिव्य महानुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया है। मंदिर समिति सदस्य विवेक गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, नितिन अग्रवाल, मीनाक्षी गुप्ता, इंदु जैन व आयोजन समिति के सदस्य रमेश सिंघल, पीयूष सिंघल, गोपाल जिंदल, राजेश अग्रवाल आदि ने महानुष्ठान के आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed