फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Diva Kapoor becomes captain of Haryana Girls Roll Ball Team

Gurugram News: दीवा कपूर बनीं हरियाणा बालिका रोल बॉल टीम की कप्तान

Wed, 22 Oct 2025 04:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
Diva Kapoor becomes captain of Haryana Girls Roll Ball Team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। गुरुग्राम रोल बॉल इंडिया क्लब की प्रतिभाशाली खिलाड़ी दीवा कपूर को आगामी सत्र के लिए हरियाणा बालिका रोल बॉल टीम का कप्तान चुना गया है। दीवा को यह जिम्मेदारी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर मेहनत के बल पर सौंपी गई है।
दीवा कपूर ने जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते चयन समिति ने उन्हें सर्वसम्मति से टीम की कमान सौंपी है। उन्होंने हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल और नेतृत्व क्षमता से सबका ध्यान आकर्षित किया था। दीवा ने अपने चयन पर बात करते हुए कहा कि यह मौका उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है। उन्होंने अपने कोच, टीम और परिवार का आभार जताते हुए कहा कि वह हरियाणा टीम को राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कराने के लिए पूरा प्रयास करेंगी।
विज्ञापन


कोच अजय ने बताया कि दीवा की उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उनका कहना है कि दीवा जैसी युवा खिलाड़ी राज्य के खेल भविष्य को नई दिशा देंगी। इस पल के लिए दीवा काफी समय से मेहनत कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed