फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District immersed in a spirit of devotion; massive crowds throng temples

Gurugram News: भक्ति के रंग में डूबा जिला, मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़

Sun, 18 Oct 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
District immersed in a spirit of devotion; massive crowds throng temples
शीतला माता मंदिर में दिन-रात का फर्क खत्म, 24 घंटे दर्शन कर रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में रविवार को हर तरफ शारदीय नवरात्रि की भारी धूम देखने को मिली। मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, दुर्गा पूजा पंडालों की पुष्पांजलि और घरों में गूंजते दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के अनुसार सप्तमी और अष्टमी दोनों तिथियों की पूजा अर्चना की, जबकि कुछ परिवारों ने घरों में कंजक पूजन भी संपन्न किया।
श्रद्धालुओं की सबसे भारी भीड़ प्रसिद्ध माता शीतला देवी मंदिर के दरबार में नजर आई, जहां दिन और रात का अंतर खत्म हो चुका है। यहां भक्त चौबीसों घंटे माता के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर के सीईओ सुमित कुमार ने बताया कि उमड़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा के मद्देनजर दिन-रात भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

इसके अलावा, चिंतपूर्णी मंदिर में माता की भव्य चौकी का आयोजन हुआ, जिसमें भजन मंडलियों ने प्रस्तुति दी। वहीं सुदर्शन माता मंदिर में विशेष हवन और यज्ञ किया गया। शहर के अन्य मंदिरों में सोमवार को मुख्य रूप से कंजिका पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed