फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District administration created portal for information of Kovid-19

कोविड-19 की जानकारी के लिए जिला प्रशासन ने बनाया पोर्टल

Wed, 08 Jul 2020 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
District administration created portal for information of Kovid-19
गुरुग्राम। कोरोना की जानकारी के लिए जिला प्रशासन ने कोरोना हरियाणा डॉट इन नामक पोर्टल बनाया है, जिस पर गुरुग्राम सहित पूरे प्रदेश के सभी जिलों का डाटा अपलोड कर दिया गया है। इसके जरिए कोरोना संक्रमित मरीज व परिजन सुविधानुसार इलाज करा सकेंगे। पोर्टल पर प्रदेश स्तर का डाटा उपलब्ध है, जहां किसी जिला विशेष का डाटा भी देखा जा सकता है। यह पोर्टल गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और हरसैक ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।
विज्ञापन

पोर्टल पर हेल्पलाइन नंबर, आइसोलेशन और क्वारंटीन सेंटर, अस्पताल, लैब, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या व ठीक हो चुके मरीजों की जानकारी उपलब्ध है। पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के लिए प्रशासन की तरफ से नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर किसी भी तरह की कोविड-19 से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। अस्पतालों के साथ ही लोकेशन आदि की जानकारी भी पोर्टल पर दी गई है। लोग फोन में जीपीएस के माध्यम से अस्पताल की लोकेशन तक आसानी से पहुंच सकते हैं। कोविड-19 की जांच के लिए नमूना देने वाले लोग पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी रिपोर्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed