{"_id":"698dd804042939ceec0c31bf","slug":"dispute-over-removal-of-vehicle-in-pataudi-woman-injured-in-scuffle-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79668-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटौदी में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, मारपीट में महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटौदी में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, मारपीट में महिला घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी के वार्ड नंबर-16, व्यापारी मोहल्ला में गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट और पथराव भी हुआ। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित चंद्रभान ने पटौदी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी की शाम करीब 7 बजे वह अपना ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा करने आया। गली में एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी। जब उसने गाड़ी हटाने के लिए रेहडू से कहा तो वह गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि इसके बाद रेहडू के पक्ष के उमरदराज समेत कई लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित की पत्नी संतोष घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने चंद्रभान की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।