फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dispute between two parties over wrong comment on Facebook, case registered against 18

Gurugram News: फेसबुक पर गलत टिप्पणी करने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, 18 पर केस दर्ज

Wed, 07 May 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over wrong comment on Facebook, case registered against 18
नूंह। शहर थाना क्षेत्र के नगला उलेटा गांव में दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें फरसे, लोहे की रॉड और लाठियों का जमकर प्रयोग हुआ। घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 18 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वासिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले तौफीक के परिवार ने उनके खिलाफ फेसबुक पर गलत टिप्पणी और अभद्र पोस्ट डाली थी। इसका विरोध करने पर आरोपी रंजिश रखने लगे। उसने बताया कि बीते 28 अप्रैल को अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तौफीक ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी ने मनीष, इस्माइल, राशिद, साजिद, सौयय, सन्नी, आजाद, फरदीन सहित कई लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और अन्य हथियार से उसे और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वासिब का भाई वहीद, चचेरा भाई शमशेर घायल हो गया। वहीं, पिता जुहरु का हाथ टूट गया और वह खून से लथपथ हो गए। परिवार के अनुसार, जब स्थानीय लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed