फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dispute between doctor and nurse in subdivision civil hospital two pregnant women groaning in pain in gurugra

प्रसव पीड़ा से कराहती रहीं महिलाएं: आपस में भिड़े डॉक्टर-नर्स, एक की बिना एनेस्थीसिया हुई डिलवरी, दूसरी को..

Sat, 03 Sep 2022 10:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Sep 2022 10:33 PM IST
सार

दो गर्भवती महिलाएं दर्द से कराह रही थीं लेकिन डॉक्टर व नर्स अपने विवाद में ही मशगूल थे। बाद में एक महिला का प्रसव तो बिना एनेस्थीसिया के ही किया गया।

विज्ञापन
Dispute between doctor and nurse in subdivision civil hospital  two pregnant women groaning in pain in gurugra
ऑपरेशन थियेटर के बाहर डॉक्टर व नर्स के विवाद को सुलझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की अराजकता का खामियाजा अब वहां पर आने वाले मरीजों व तिमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को तो स्थिति यह बन गई कि डॉक्टरों व नर्सों की आपसी खींचतान के चलते प्रसव पीड़ा से कराह रही दो महिलाओं का प्रसव नहीं हो सका, जिसमें से एक महिला तो दिव्यांग थी। 

विज्ञापन

 

बाद में उसको गुरुग्राम नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान महिलाओं के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर परिजनों को शांत किया।  महिला के पति ने मामले की शिकायत जिला उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह के समय ऑपरेशन थिएटर के कर्मचारियों व मुख्य डॉक्टरों के बीच कपड़े को लेकर काफी कहासुनी हो गई। डॉक्टर ने नर्स से महिलाओं की सिजेरियन डिलिवरी के लिए कपड़ा व एनीस्थीसिया (बेहोशी) की दवाएं मंगाईं। इस पर नर्सों ने कपड़ा गंदा होने व दवा उपलब्ध न होने की बात कहते हुए दोनों ही सामान देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

इसके बाद मुख्य डॉक्टर का गुस्सा फूट पड़ा और नर्सों व डॉक्टरों के बीच बहस होने लगी। आपसी कहासुनी होने के बाद नर्स व कर्मचारी ऑपरेशन थिएटर में जूते के साथ अंदर घुस गए। इसके साथ-साथ उन्होंने ऑपरेशन थिएटर के कर्मचारियों को मरीजों के उपचार के लिए जरूरत के अन्य सामान देने में भी बहानेबाजी की। 

दर्द से कराह रही थीं महिलाएं
इस दौरान वहां पर दो गर्भवती महिलाएं दर्द से कराह रही थीं लेकिन डॉक्टर व नर्स अपने विवाद में ही मशगूल थे। बाद में एक महिला का प्रसव तो बिना एनेस्थीसिया के ही किया गया। वहीं, सुदेश नामक दूसरी दिव्यांग महिला महिला को गुरुग्राम नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका प्रसव कराया गया। महिला के पति प्रवीण कुमार ने जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव, सीएमओ वीरेंद्र यादव, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता समेत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से लिखित शिकायत की है।  

अधिकारी का बयान
जिस वक्त यह घटना हुई मैं नखड़ौला में था। मैंने इस बारे में अस्पताल के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। - डॉ. योगेंद्र सिंह, एसएमओ पटौदी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed