{"_id":"6a495f15bc860a20e80ec367","slug":"discussion-held-with-the-chief-minister-regarding-development-issues-in-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93475-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री से गुरुग्राम के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री से गुरुग्राम के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
बादशाहपुर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ चंडीगढ़ में हुई बैठक में गुरुग्राम से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहर की खराब सड़कों, कचरा प्रबंधन, मलबा निस्तारण, जलभराव, पुलिस व्यवस्था, बिल्डरों से जुड़े मामलों, डीआर कार्यालय और भ्रष्टाचार जैसे विषय प्रमुख रहे।
सामाजिक कार्यकर्ता गौरी सरीन ने बताया कि बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गुरुग्राम में हाल के समय में कुछ स्तर पर काम जरूर दिखाई दे रहा है। अपेक्षित परिणाम अभी जमीन पर पूरी तरह नजर नहीं आ रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बैठक में यह भी बताया गया कि शहर में कचरा प्रबंधन के टेंडरों में देरी और लगातार बढ़ रहे मलबे के निस्तारण की समस्या गंभीर होती जा रही है। कचरा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने वेस्ट टू एनर्जी मॉडल को आगे बढ़ाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मलबा हटाने, जलभराव की समस्या कम करने और सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। संवाद