{"_id":"6abf9f464f70d684340b8b24","slug":"discussion-held-on-issues-in-devilal-colony-ways-to-resolve-them-identified-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102965-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: देवीलाल कॉलोनी में समस्याओं पर चर्चा, समाधान के तरीके निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: देवीलाल कॉलोनी में समस्याओं पर चर्चा, समाधान के तरीके निकाले
विज्ञापन
फोटो-
-मेरा युवा भारत की सभा में महिलाओं ने उठाए पानी, स्वच्छता और रोजगार के मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। देवीलाल कॉलोनी में गांधी जयंती पर मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से सभा आयोजित की गई। इसमें महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। सभा में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। पेयजल, स्वच्छता, घर का कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंकने, बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप स्कीम, लापता बच्चों और महिलाओं के लिए आय के साधन व रोजगारपरक प्रशिक्षण जैसे विषय उठाए गए। बचत खाता खोलने को लेकर भी जानकारी दी गई। चर्चा के दौरान कुछ समस्याओं के समाधान के तरीके आपसी विचार-विमर्श से तय किए गए। समाजसेविका ओमवती, एकता, धर्मशाला और ममता धवन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता रैली भी निकाली गई। महिलाओं ने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।