फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Disaster Management Department will vacate E and F towers

Gurugram News: आपदा प्रबंधन विभाग खाली कराएगा ई और एफ टावर

Fri, 12 May 2023 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Disaster Management Department will vacate E and F towers
चिंटेल्स मामला : डीटीपी प्रवर्तन ने लिखा पत्र, दोनों टावरों को रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में रहने के लिए असुरक्षित घोषित किए गए ई और एफ टावर को खाली करवाने के लिए जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) ने जिला आपदा प्रबंधन को लिखा है। इसमें कहा है कि जल्द से जल्द फ्लैटों को खाली करवाया जाए।
दोनों टावरों में करीब 20 परिवार रह रहे हैं। यह लोग फ्लैट खाली करने को तैयार नहीं हैं। इनको बिल्डर के द्वारा दिए गए पैसा वापसी और फिर से फ्लैट बना कर देने के दोनों विकल्पों के प्रावधानों पर भरोसा नहीं है। चिंटेल्स सोसाइटी में 10 फरवरी 2022 को डी टावर में हादसा हुआ था जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने जांच के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। नवंबर 2022 में कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में डी टावर को रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया। कुछ दिनों बाद निर्माण संबंधी खामियों के चलते प्रशासन ने ई और एफ टावर को भी रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डीटीपी प्रवर्तन ने बिल्डर को इन टावरों में रह रहे लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा। बिल्डर ने पत्र लिखकर अवगत कराया कि वह फ्लैट खाली करवाने में असमर्थ हैं इस काम को प्रशासन करे। इसी बीच बिल्डर ने खरीदारों को पैसा वापस करने या फ्लैट फिर से बनाकर देने का विकल्प भी दे दिया। दोनों टावरों के रहने वाले अभी भी फ्लैट खाली नहीं कर रहे हैं। इसी के चलते जिला आपदा प्रबंधन को पत्र लिखा गया है। डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव कहते हैं कि जिला आपदा प्रबंधन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ई और एफ टावर में इंटीरियर के मूल्यांकन का काम शुरू

गुरुग्राम। चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में रहने के लिए असुरक्षित घोषित किए गए ई और एफ टावर में इंटीरियर के मूल्यांकन का काम सोमवार से शुरू हो गया है। मूल्यांकन के बाद रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी जाएगी। फ्लैट मालिकों द्वारा पैसा वापस मांगे जाने की स्थिति में प्रशासन के पास इंटीरियर की कीमत का आंकलन होगा। इससे मामले को निस्तारित करने में आसानी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed