फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Director General of Health Services inspected the Civil Hospital

Gurugram News: स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

Sun, 14 Jul 2024 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Director General of Health Services inspected the Civil Hospital
सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. रणदीप पुनिया ने शनिवार को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। महानिदेशक डॉ. रणदीप पुनिया ने स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महानिदेशक डॉ पुनिया ने कैजुअल्टी विभाग में सभी विशेषज्ञों को कैजुअल्टी में नियमित रूप से रोजाना राउंड लेने और आईपीडी फाइल में विस्तृत नोट्स बनाने के आदेश दिए। महानिदेशक ने इस दौरान रोजाना आपातकालीन ओपीडी और आईपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और डॉक्टर-मरीज अनुपात के अनुसार एमएलआर तैयार किए जाने से संतुष्टि भी जताई। उन्होंने डायग्नोस्टिक ब्लॉक के निरीक्षण में हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट मरीजों के मोबाइल पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना और बायोप्सी की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ईएनटी सर्जन नियमित आधार पर पॉलीप हटाने की सर्जरी भी करेंगे।
विज्ञापन

महानिदेशक ने ओपीडी ब्लॉक में दी जा रहीं सेवाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी आईईसी साइनेज हिंदी में होने चाहिए ताकि आम नागरिक संदेश को स्पष्ट रूप से समझ सकें। उन्होंने स्त्री रोग ओपीडी में दृष्टिबाधित बालिकाओं द्वारा प्रतिदिन ओपीडी में आने वाली महिला रोगियों की स्क्रीनिंग के दौरान स्तन गांठ का पता लगाने के लिए चलाए जा रहे सवेरा प्रोजेक्ट की सराहना की। साथ ही पीएमओ को स्त्री रोग तथा हड्डी रोग विभाग में रोगियों की लगातार शिकायतों पर गौर करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मामले को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article