फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Directives issued regarding traffic management and preparations for the upcoming monsoon.

Gurugram News: यातायात व्यवस्था और आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश

Wed, 24 Jun 2026 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Directives issued regarding traffic management and preparations for the upcoming monsoon.
पुलिस उपायुक्त ने यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात व्यवस्था और आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने बुधवार को अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान सभी सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), यातायात निरीक्षक, जोनल अधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बैठक में पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिए कि लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। इसके अतिरिक्त बिना नंबर प्लेट व बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे। उन्होंने एनजीटी व संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन

आगामी मानसून को लेकर पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को जलभराव संभावित स्थानों, प्रमुख चौराहों, अंडरपास और संवेदनशील मार्गों की पूर्व समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून में बरसात के दौरान यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने हेतु वैकल्पिक यातायात मार्गों की योजना तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जाए ताकि जलभराव या जाम की स्थिति न बने और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed