फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Directive to complete work in 15 days: Deswal

15 दिन में काम पूरा करने का निर्देश : देसवाल

Sat, 13 Jun 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Directive to complete work in 15 days: Deswal
एसीपी यातायात ने सिगनेचर टावर, लेजर वैली कट और राजीव चौक पर किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाजा ब्यूरो
गुरुग्राम। आगामी मानसून की तैयारियों के संबंध में शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव ने सिग्नेचर टावर, लेजर वैली कट और राजीव चौक पर निरीक्षण किया। उनके साथ गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी भी मौजूद रहे।
एसीपी सत्यपाल यादव ने जीएमडीए से चीफ इंजीनियर एसई देसवाल, एक्सईएन विक्रम गोदारा और गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार के साथ तीनों स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन स्थानों पर पानी जमा होने का कारण सरफेस ड्रेन (सतह की नाली) का मास्टर ड्रेन से न जुड़ा होना है। जीएमडीए के अधिकारियों ने इन स्थानों पर 15 दिन में काम पूरा करने की बात कही है। ताकि मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इन स्थानों पर जलभराव होने के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

----
अन्य मुख्य सड़कों पर भी जल्द ही निरीक्षण कर समस्याओं का संबंधित विभागों के साथ तालमेल करके निवारण किया जाएगा। इससे बारिश के मौसम में शहर में जलभराव की समस्या न हो। -सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article