फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dilbagh Singh's judicial custody extended by 14 days

Gurugram News: दिलबाग सिंह की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

Wed, 07 Feb 2024 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dilbagh Singh's judicial custody extended by 14 days
वीसी से हुई सुनवाई, कोर्ट ने आगामी सुनवाई के लिए लगाई 20 फरवरी की तारीख
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जेल में बंद इनेलो नेता दिलबाग सिंह के मामले में जिला न्यायाधीश सूर्यप्रताप सिंह की अदालत में मंगलवार को वीसी से सुनवाई हुई। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। साथ ही अगली सुनवाई के लिए 20 फरवरी का दिन तय किया है।


बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने धन शोधन के एक मामले में यमुना नगर स्थित पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के आवास पर पिछले दिनों छापामारी की थी। पांच दिन चली छापेमारी के बाद आरोपी पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके करीबी खनन कारोबारी कुलविंद्र राणा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद टीम ने पूछताछ के लिए उनको 14 दिनों की रिमांड पर ले लिया था। इसके बाद बीती 23 जनवरी को अदालत में पेश किया था। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा गया था। अभियोजन पक्ष के वकील एल एस राघव ने बताया कि इसी मामले में हुई सुनवाई के बाद मंगलवार को अदालत ने दोबारा से उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।
विज्ञापन





यह था मामला


विदेशी हथियार और शराब के मामले में ईडी की अनुशंसा पर यमुनानगर के प्रताप नगर थाने में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के खिलाफ दो अलग-अलग केस भी दर्ज किए गए हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू हुई तलाशी में पता चला कि आरोपी अवैध कारोबार का सिंडिकेट चला रहा था। आरोपी यमुनानगर के पड़ोसी जिले में माझा समूह के नाम से खनन कर रहे थे। आरोपियों ने अवैध खनन कर मोटी कमाई की थी। ईडी की टीम ने छापेमारी के दौरान पूर्व विधायक की स्कॉर्पियो और लैंड क्रूजर गाड़ियों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन व बैंक खाते की डिटेल भी ली थी। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के करीबियों संजीव गुप्ता बिट्टा, चचेरे भाई गुरबाज संधू व रिश्तेदार इंद्रपाल उर्फ बब्बल के ठिकानों से पांच करोड़ रुपये, सोना, विदेशी हथियार, 294 गोलियां और विदेशी शराब की 138 बोतलें मिली थीं। दोनों पर सेक्शन 19 पीएमएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बीती 19 जनवरी को ईडी ने दिलबाग सिंह के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed