फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Diarrhea free district level campaign started

Gurugram News: डायरिया मुक्त जिला स्तरीय अभियान शुरू

Tue, 17 Jun 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea free district level campaign started
गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक से सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह ने डायरिया मुक्त जिला स्तरीय अभियान की सोमवार को शुरुआत की। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत ओआरएस और जिंक के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा और देखभालकर्ताओं को डायरिया की रोकथाम और प्रबंधन के लिए जागरूक किया जाएगा। विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ी और कमजोर वर्गों पर फोकस रहेगा। डॉ. अलका सिंह ने बताया कि घर-घर जाकर ओआरएस-जिंक का वितरण किया जाएगा और आंगनबाड़ी केंद्रों व स्वास्थ्य संस्थानों पर ओआरएस-जिंक कोनों की स्थापना की जाएगी। स्वास्थ्यकर्मियों को मानक उपचार प्रोटोकॉल पर प्रशिक्षित किया जाएगा। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि यह अभियान उन क्षेत्रों में केंद्रित रहेगा जहां बीते दो वर्षों में डायरिया के मामले अधिक मिले हैं। उन्होंने सभी विभागों से सहयोग की अपील की और आमजन से आग्रह किया कि समय पर ओआरएस व जिंक का उपयोग कर बच्चों को डायरिया से बचाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed