फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Diarrhea and fever patients increased in hospitals

Gurugram News: अस्पतालों में डायरिया व बुखार के मरीज बढ़े

Sat, 22 Jul 2023 11:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 22 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea and fever patients increased in hospitals
शनिवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 2200 मरीज परामर्श लेने पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जुलाई की उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। इन दिनों डायरिया, बुखार और सांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
शनिवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगभग 2000 से 2200 मरीज परामर्श लेने पहुंचे। इनमें अधिकतर बच्चों की संख्या रही जिनमें डायरिया के साथ वायरल फीवर के लक्षण मिल रहे हैं। नागरिक अस्पताल के डाॅ. मनीष राठी, चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मानसूनी सीजन में सावधानी न बरतने के कारण लोगों को बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं। मौसमी बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मौसम में परिवर्तन और मच्छरों के चलते लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन



बच्चों पर हावी डायरिया

मौसम में बदलाव के कारण बीमारियां बच्चों को अपनी चपेट में ले रहीं हैं। अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष पर तीमारदार लाइन लगाकर खड़े हुए थे। हर कोई अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। चिकित्सक परामर्श देने के बाद बच्चों की जांच कर रहे थे। जिनमें डायरिया के लक्षण थे उनके तीमारदारों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----


बदलते मौसम में बच्चों को अधिक देखभाल की जरूरत है। मौसम में बदलाव के कारण डायरिया व बुखार की चपेट में बच्चे ज्यादा आ रहे है। ओपीडी में आने वाला हर दूसरा डायरिया व बुखार की चपेट में है। अधिक कमजोरी व चलने में असमर्थ बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। - डॉ. उमेश मेहता, बाल रोग विशेषज्ञ



अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए चिकित्सकों और स्टाफ के साथ बैठक कर निर्देश दिए जा रहे हैं। मरीजों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. विरेंद्र यादव सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed