{"_id":"68f13d68bef750239d095287","slug":"dhbvn-employees-will-get-rs-2000-diwali-token-gift-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69946-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डीएचबीवीएन कर्मियों को मिलेगा 2000 रुपये दिवाली टोकन गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डीएचबीवीएन कर्मियों को मिलेगा 2000 रुपये दिवाली टोकन गिफ्ट
विज्ञापन
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सी और डी श्रेणी के सभी कर्मचारियों को दिवाली के उपलक्ष्य में टोकन गिफ्ट मिलेगा। प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग के निर्देशानुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 2000 रुपये का दिवाली टोकन उपहार देने का फैसला किया है। सभी सी और डी श्रेणी के समानांतर पात्र कर्मचारियों को दिवाली के उपलक्ष्य में टोकन गिफ्ट के रूप में 2000 रुपये की राशि दी जाएगी। दिवाली-2025 टोकन उपहार का भुगतान कर्मचारियों के सीधे बैंक खातों में किया जाएगा, जो एक अक्तूबर 2025 तक सेवा में हैं।
प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि डीएचबीवीएन के लगभग 19000 कर्मचारियों को यह दिवाली टोकन गिफ्ट की राशि दी जाएगी। इसमें बिजली निगम के सभी सी और डी श्रेणी के रेगुलर और अनुबंधित, एचकेआरएनएल के माध्यम से लगे हुए कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्ट बेस, पार्ट टाइम, डीसी रेट के सभी ऑन रोल कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
डीएचबीवीएन के वित्त निदेशक रतन कुमार वर्मा ने बताया कि सभी डीडीओ एवं कार्यकारी अभियंता को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं कि सभी पात्र कर्मचारियों को दिवाली टोकन उपहार का भुगतान दिवाली से पहले ही कर दिया जाए। संवाद