{"_id":"6aa15c8dccf7a55a0c0d3a57","slug":"dhanwapur-road-set-for-a-makeover-to-get-footpaths-and-green-belts-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100561-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बदलेगी धनवापुर रोड की सूरत, बनेंगे फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बदलेगी धनवापुर रोड की सूरत, बनेंगे फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट
विज्ञापन
विनोद दुबे, सड़क के साथ
पुराने शहर को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ती है धनवापुर रोड, राह होगी आसान
नंबर गेम- 6.40 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुराने शहर को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली धनवापुर रोड की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस सड़क की विशेष मरम्मत कराने के साथ फुटपाथ, ड्रेनेज और ग्रीन बेल्ट को भी बेहतर करेगा। इस कार्य पर करीब 6.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
धनवापुर रोड (सेक्टर-3ए/4 और सेक्टर-3ए/9ए मास्टर रोड) पुराने शहर को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ती है। सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से धनवापुर रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराया गया है। वहीं, धनवापुर गांव में नगर निगम की ओर से सीवर लाइन डालने के कार्य के कारण सड़क कई जगह से खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीएमडीए की योजना के तहत सड़क की विशेष मरम्मत के साथ बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करने और फुटपाथ बनाने का भी काम होगा। इससे सड़क की स्थिति सुधरने के साथ पैदल चलने वालों को भी सुविधा मिलेगी। जीएमडीए ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।
धनवापुर रोड के सुधरने से सूर्या विहार, सेक्टर-4, सेक्टर-7, लक्ष्मण विहार, ज्योति पार्क समेत आसपास की कई कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी। धनवापुर गांव स्थित खेल स्टेडियम में आने-जाने वाले खिलाड़ियों को भी सुविधा होगी। सड़क बेहतर होने से दौलताबाद रेलवे ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लोग बोले- आसान होगा सफर
लंबे समय से धनवापुर रोड खराब पड़ी है। इसके बनने से लोगों को धनवापुर अंडरपास से होकर द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंचना आसान होगा। इससे समय की भी बचत होगी।-मनोज मिश्रा, सूर्या विहार
धनवापुर रोड के बनने से काफी लोगों को राहत मिलेगी। अभी लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क बनने से द्वारका एक्सप्रेसवे की राहत आसान होगी। - विनोद दुबे, रतन विहार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
धनवापुर रोड की विशेष मरम्मत कराई जानी है। इसमें ड्रेनेज, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट को बेहतर किया जाएगा। सड़क बनने से काफी लोगों को राहत मिलेगी। -अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मास्टर रोड के जर्जर हिस्से को कंकरीट से ठीक किया जाएगा
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-76/77 की मास्टर रोड को एनएच-48 के पास कंकरीट से बनवाने जा रहा है। सड़क का करीब 500 मीटर हिस्सा जर्जर हालत में है। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एनएच-48 से सेक्टर-76/77 की मास्टर रोड पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। वहीं, एनएच के साथ जलभराव होने के कारण सड़क बार-बार खराब हो जाती है। ऐसे में जीएमडीए ने इस हिस्से को कंकरीट से बनाने की योजना तैयार की है। इससे सड़क के बार-बार टूटने की समस्या दूर होने के साथ जलभराव के दौरान भी यातायात प्रभावित होने की आशंका कम होगी। जीएमडीए की ओर से इस कार्य पर 41.87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और कार्य को दो महीने 20 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जीएमडीए के अनुसार, कंकरीट सड़क बनने से इस मार्ग की मजबूती बढ़ेगी और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलेगी। ब्यूरो