फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dhanraj Pillai team defeated KD Singh Babu team in a shootout.

Gurugram News: धनराज पिल्लै टीम ने शूटआउट में केडी सिंह बाबू टीम को हराया

Fri, 17 Jul 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Dhanraj Pillai team defeated KD Singh Babu team in a shootout.
गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार से आदित्य भारद्वाज प्रथम स्मृति मेमोरियल सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 10 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला धनराज पिल्लै टीम और केडी सिंह बाबू टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और निर्धारित समय तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद विजेता का फैसला शूटआउट के जरिए किया गया, जिसमें धनराज पिल्लै टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। दिन का दूसरा मुकाबला गुरबख्श सिंह टीम और दिलीप तिर्की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में गुरबख्श सिंह टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-2 से जीत हासिल कर अगले राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन अहलावत ने किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय आदित्य भारद्वाज को हॉकी खेल से विशेष लगाव था और वे पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं की सेवा के प्रति समर्पित थे। स्कूली और कॉलेज जीवन में उन्होंने अपनी सादगी, सेवाभाव और समाज के प्रति समर्पण से अलग पहचान बनाई थी। कार्यक्रम में हॉकी प्रशिक्षक अशोक कुमार, निर्मला डागर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान महेंद्र सिंह, एडवोकेट नितिन भारद्वाज, नरेश सैनी, मनीष यादव, डॉ. राहुल यादव, सागर सैनी, उज्ज्वल सिंह, मास्टर सत्यवान शर्मा, उमेश कुमार, आशु, पवन यादव, राजकुमार, पायल, मनीषा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed