Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dfgsfd

Gurugram News: जिला अस्पताल में कर्मचारियों किया प्रदर्शन, तीन महीने से नहीं मिला वेतन

Mon, 29 Dec 2025 04:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) पोर्टल से नाम हटने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पिछले तीन महीनों से पोर्टल से नाम हटने और वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पोर्टल पर नाम न होने के कारण उनका वेतन अटक गया है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

कर्मचारियों ने बताया कि लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारियों के बच्चे स्कूल की फीस भी जमा नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभा रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा। सुपरवाइजर सबरजीत और कर्मचारी प्रधान प्रहलाद ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार जिला चिकित्सा अधिकारी को लिखित शिकायत दे चुके हैं, जिला चिकित्सा अधिकारी का कहना है कर्मचारियों की शिकायत उपायुक्त तक भेज दी गई है। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कर बकाया वेतन जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed