फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Devotees gathered in temples on the first day of Navratri

Gurugram News: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in temples on the first day of Navratri
श्री माता शीतला मंदिर में उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने पहले दिन की पूजा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। या देवी सर्वभूतेषु विद्या-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ... दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार और माता के जय घोष के साथ भक्तों ने नवरात्र के पहले दिन की पूजा संपन्न की। शहर के मंदिरों से लेकर बाजार तक भक्ति का माहौल बना हुआ है। गुग्गल, धूप की सुगंध, हवन खुशबू और दुर्गा सप्तशती के पाठ ने शहर को जैसे मंदिर जैसा बना दिया हो। लोगों ने घरों में कलश स्थापित कर देवी के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की। शीतला माता मंदिर में नवरात्र मेला शुरू हुआ। देर रात से ही भक्त आने शुरू हो गए थे। नवरात्र के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर में घट स्थापना और पहले दिन की पूजा उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ संपन्न की। पूजा में उनके साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे।
मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा भी इस पूजा में शामिल हुए। शीतला माता के दर्शन के लिए गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, भाजपा की जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ भी परिवार सहित पहुंचीं। पहले दिन मंदिर में काफी भीड़ रही। दोपहर तक पूरे सत्संग भवन में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। हालांकि अभी मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए मंदिर का 80 प्रतिशत हिस्सा बंद है। माता की मूर्ति सत्संग भवन में रखी है। भक्त मंदिर के सामने मेला ग्राउंड में रुक रहे हैं। नवरात्र और मेलों के दौरान मंदिर में रविवार, सोमवार और मंगलवार को सर्वाधिक भक्त दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित सुदर्शन माता मंदिर में देवी की प्रतिमा और माता वैष्णव देवी के मंदिर को सजा दिया गया है। यहां नवमी तक यज्ञ और भक्तों के लिए फलाहार प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस मंदिर में भी दर्शन किए। रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर में माता का दरबार सजाया गया है। राजीव नगर स्थित गुफा वाले मंदिर में दुर्गा सप्तशती के पाठ का विशेष आयोजन है। इसमें सभी भक्त शामिल हो सकते हैं। सेक्टर 31 स्थित शक्तिपीठ मंदिर, सेक्टर 56 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, बाबा प्रकाशपुरी मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में देवी की पूजा भक्ति भाव से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed