फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deputy manager of Yes Bank, who provided accounts to cyber thugs, arrested

Gurugram News: साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाला यस बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Deputy manager of Yes Bank, who provided accounts to cyber thugs, arrested
फर्जी तरीके से खोले गए थे खाते, 19 लाख रुपये किए ट्रांसफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुलिस ने क्रिप्टो मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगी के मामले में निजी बैंक का एक और कर्मचारी गिरफ्तार किया है। आरोपी यूसुफ मोहम्मद चांद शेख मुंबई स्थित यस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया । अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी द्वारा 5 बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त साइबर, प्रियांशु दीवान ने बताया कि फर्जी वेबसाइट के माध्यम से क्रिप्टो मार्केट में निवेश कराकर 45 लाख रुपये की ठगी करने के संबंध में शिकायत आई थी। इस मामले में साइबर थाना पूर्व में अभियोग अंकित किया गया था। पुलिस टीम की जांच में सामने आया कि ठगी के लिए प्रयोग बैंक खाता फर्जी तरीके से खोला गया है। फिर जांच में यस बैंक के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। जिसके बाद फर्जी खाता खोलने वाला बैंककर्मी गिरफ्त में आ गया। आरोपी की पहचान यूसुफ मोहम्मद चांद शेख निवासी भक्ति योग सोसाइटी संघर्ष नगर, अंधेरी, मुंबई के रूप में हुई।
विज्ञापन



आरोपी से पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी यस बैंक, मुंबई में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। आरोपी ने अपना टारगेट पूरा करने के लिए फर्जी तरीके से बैंक खाता खोलकर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। जिसमे साइबर ठगों ने धोखाधड़ी करके 19 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। आरोपी अभी तक 5 बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध करा चुका है। उपरोक्त अभियोग में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले में आगे की जांच के साथ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed