फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deputy Chief Auditor and Development Officer arrested in ICDP corruption case

Gurugram News: आईसीडीपी भ्रष्टाचार के मामले में डिप्टी चीफ ऑडिटर और विकास अधिकारी गिरफ्तार

Sat, 27 May 2023 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Auditor and Development Officer arrested in ICDP corruption case
एसीबी कर रही मामले की जांच, अभी अन्य कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक डिप्टी चीफ ऑडिटर योगिंद्र अग्रवाल और विकास अधिकारी नितिन शर्मा को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आईसीडीपी) रेवाड़ी की पूर्व महाप्रबंधक अन्नू कौशिक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम के एसीबी पुलिस थाने में दर्ज सरकारी धन के गबन के दो आपराधिक मामलों में उनकी संलिप्तता सामने आने के बाद गिरफ्तारी की गई हैं। दो मामलों में जांच से खुलासा हुआ कि इन दोनों ने अन्य आरोपियों के साथ आईसीडीपी रेवाड़ी के सरकारी खाते से लगभग 88 लाख रुपये की राशि का गबन किया। इसके अलावा उन्होंने मोहाली में अपने नाम से दो आवासीय फ्लैट लेने के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल किया। भुगतान आईसीडीपी खाते से बिल्डर के खाते में चेक द्वारा किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त लेनदेन को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और एसीबी की टीम मामले में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए सुराग लगा रही है। दोनों आरोपियों को रेवाड़ी स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा। सहकारिता विभाग से संबंधित एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आइसीडीपी) विंग में एक दो नहीं बल्कि कई करोड़ रुपये का गोलमाल हुआ है।
विज्ञापन




22 करोड़ रुपये आए थे जिले में किसानों के कल्याण के लिए

एकीकृत सहकारी विकास परियोजना विभाग सहकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस विभाग के द्वारा चयनित जिलों में कृषि, कृषि आधारित उद्योगों, कुटीर और घरेलू उद्योगों और मत्स्य, डेयरी और पशुधन, कृषि-संबंधित क्षेत्रों में सहकारी समितियों के माध्यम से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है। मुख्य तौर पर यह विंग केंद्र सरकार की तरफ से आने वाली ग्रांट से किसानों के हितों में विभिन्न योजनाओं के लिए कार्य करती है। पैक्स सोसाइटियों में खाद्य के लिए गोदाम बनाना भी इसी विंग का काम है। वर्ष 2018 से 2022 तक आइसीडीपी विंग के पास केंद्र सरकार से रेवाड़ी जिले के लिए 22 करोड़ रुपये की ग्रांट आई थी। अन्नू कौशिश जो कि अंबाला में सहकारिता विभाग में सहायक रजिस्ट्रार के पद पर उस समय तैनात थीं, उनको रेवाड़ी जिले में आइसीडीपी विंग का महाप्रबंधक बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed