{"_id":"69c2a713dfa4fc72060886f1","slug":"department-should-give-priority-to-maintenance-of-roads-around-schools-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83017-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूलों के आस-पास सड़कों का रखरखाव प्राथमिकता से करें विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूलों के आस-पास सड़कों का रखरखाव प्राथमिकता से करें विभाग
विज्ञापन
एडीसी ने सड़क सुरक्षा व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक बैठक में दिए गए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के सभी सरकारी स्कूलों के आस-पास सड़कों का उचित रखरखाव होना चाहिए। सड़कों के रखरखाव से संबंधित विभाग इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करेंगे। एडीसी सोनू भट्ट ने यह निर्देश मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में जिला सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
एडीसी ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की भी समीक्षा की, उन्होंने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने एरिया में नियमित स्कूल बसों की जांच करेंगे। इस कार्य में पुलिस की टीम भी सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करेगी। बैठक में जिला की विभिन्न सडक़ों पर अवैध कट, मुख्य रास्ते के बीच में बिजली के खंबे, स्ट्रीट लाइट, मानेसर बस स्टेंड, पंचगांव चौक व रैपिड मैट्रो के समीप ब्लैक स्पॉट्स, हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक उपायों, ब्रिस्टल चौक पर सडक़ को चौड़ा करने व आवश्यक सुरक्षा मानकों की उपलब्धता, सेक्टर 4-7-9 चौक पर अतिक्रमण हटाने, एनएच -48 पर मुख्य चौक पर हाई मास्क लाइट व ओवरलोड वाहनों आदि बिंदुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, एसीपी वेस्ट जय सिंह, एसीपी ईस्ट संजय कुमार, केंद्रीय सड़क़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नोडल अधिकारी डा. आशीष त्यागी, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सचिन भाटी, एसिस्टेंट आरटीए हरेंद्र वीर सहित जीएमडीए, एमसीजी, एनएचएआई, राहगीरी फाउंडेशन आदि के प्रतिनिधि तथा कमेटी के अन्य सदस्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।