फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Department forgot to put white strip on Nagina-Hodal main road, fear of accidents increased in fog

Gurugram News: नगीना-होडल मुख्य सड़क पर सफेद पट्टी लगाना भूला विभाग, धुंध में बढ़ा हादसों का डर

Mon, 06 Jan 2025 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Department forgot to put white strip on Nagina-Hodal main road, fear of accidents increased in fog
पिछले चार दिन में हो चुके हैं दो बड़े हादसे, इसके बावजूद भी नहीं हुआ सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। जिले की मुख्य सड़क नगीना-होडल मार्ग पर विभाग द्वारा सफेद पट्टी नहीं लगाई गई है। इसके कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सड़क पर बनी सफेद पट्टियां सुरक्षित यातायात के लिए संकेतक के रूप में लगाई जाती हैं। करीब 40 किलोमीटर की मुख्य सड़क से सैकड़ों गांव लगते हैं, जिसपर छोटे वाहन से लेकर बड़े वाहनों का आवागमन हजारों की संख्या में रहता है।
यह उत्तर प्रदेश से हरियाणा और राजस्थान को जोड़ने वाला मार्ग है। वाहन चलाते समय दिन-रात व कोहरे में सफेद पट्टियां चालक को दूर से ही दिखाई दे जाती हैं। इससे सड़कों पर हादसों का खतरा काफी कम हो जाता है। अब जनवरी के पहले सप्ताह में ही कोहरे ने अपना असर दिखा दिया है। पिछले चार दिन में जिले में दो बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। मौसम में कोहरा बढ़ने के साथ ही सबसे ज्यादा नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली मुंबई मेगा एक्सप्रेसवे पर हादसों का ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन


घने कोहरे के बावजूद नगीना-होडल सड़क पर सफेद पट्टियां ना लगवाना विभाग की बड़ी लापरवाही है। सफेद पट्टियां ना होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए विभाग को बिना देरी किए मुख्य सड़क पर सफेद पट्टियां लगवानी चाहिए। - तौसीफ बिसरु
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी का मौसम शुरू होते ही सरकार ने सभी सड़कों पर सफेद पट्टियां लगवाने के लिए टेंडर छोड़ दिया था। लेकिन विभाग को लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है। जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द ही नगीना-होडल मार्ग पर सफेद पट्टियां लगवाएं। - मनीष सिंगला मेवाती

ज्यादा कोहरे के चलते दिल्ली मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे पर 10 से ज्यादा वाहन एक दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए थे और शनिवार को सुबह-सुबह भूरियाकि गांव के पास वाहन सड़क से नीचे उतर गया लेकिन गनीमत रही की किसी की जान नहीं गई। जल्द ही सफेद पट्टियां नहीं लगी तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। -खालिद खान

--------------------------

नगीना-होडल सड़क के निर्माण कार्य के लिए टेंडर का मामला मुख्यालय भेजा हुआ है। वहां से अलॉट होते ही काम शुरू करा दिया जायगा। टेंडर अलॉट होने के इंतजार में ही सफेद पट्टियां नहीं लगवाई गई। जल्द ही इस मार्ग पर सफेद पट्टियां लगवाई जाएंगी। - सज्जन सिंह, एक्सइएन पीडब्लूडी विभाग नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed