फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Department Digs Up Pingawan-Papra Road, Then Forgets About It

Gurugram News: पिनगवां-पापड़ा की सड़क खोदकर भूल गया विभाग

Sat, 18 Apr 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Department Digs Up Pingawan-Papra Road, Then Forgets About It
खुदी हुई सड़क से गुजरते राहगीर
-महीनों से खुदी पड़ी सड़क से हादसों का खतरा बढ़ा, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

सद्दाम हुसैन
पिनगवां । क्षेत्र में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पिनगवां-पापड़ा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नई सड़क निर्माण के लिए मार्ग को खोद दिया गया था, लेकिन उसके बाद से काम शुरू नहीं होने के कारण सड़क बदहाल हालत में पड़ी है।
आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर हर दिन राहगीरों, वाहन चालकों, छात्रों और किसानों को दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की शुरुआत होने पर लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही क्षेत्र को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क खुदी होने के कारण सड़क पर गड्ढों के अलावा रोड़े पड़े हुए हैं , जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीण अलाउद्दीन, इस्लाम, साजिद, आरिफ, इलियास, जावेद और अब्दुल रशीद सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन आती है और पिनगवां से पापड़ा, मामलिका, बादली, अकबरपुर समेत कई गांवों को जोड़ती है। इसी मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन महीनों से सड़क अधूरी पड़ी होने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि मरीजों को अस्पताल ले जाने, बच्चों को स्कूल पहुंचाने और किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाकर सड़क को पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

………


सड़क निर्माण को लेकर मिली शिकायत के आधार पर सड़क की पैमाइश कराई गई है। जांच में कुछ हिस्सा निजी जमीन की ओर पाया गया है। संबंधित जमीन का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जल्द ही सही पैमाइश के आधार पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- अरसद खान कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed