{"_id":"65186eee610bcad5f0034624","slug":"dengue-sting-three-new-patients-found-again-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-15433-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक : फिर मिले तीन नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक : फिर मिले तीन नए मरीज
विज्ञापन
मरीजों की संख्या बढ़ कर 197
गुरुग्राम। डेंगू के लगातार बढ़ रहे प्रकोप के बीच शनिवार को जिले में तीन नए डेंगू के मरीज मिले। जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़ कर 197 हो गई हैं। डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से घरों, दफ्तरों और जलभराव वाले क्षेत्रों में लार्वा की जांच की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को विभाग ने 6915 घरों व 18612 कंटेनरों की जांच की। तकरीबन 76 घर व 75 कंटेनरों पर लार्वा पाया गया। 57 लोगों को नोटिस जारी किया गया। अब तक जिले में कुल 15964 लोगों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। मगर, इसके बावजूद डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिस भी स्थान पर मच्छरों का लार्वा पाया जा रहा है। उस क्षेत्र पर फागिंग के कार्यों पर विभाग की ओर से विशेष जोर दिया जा रहा है।