फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demonstration of parents at Salwan School for admission

दाखिले के लिए सलवान स्कूल पर अभिभावकों का प्रदर्शन

Fri, 07 Jan 2022 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of parents at Salwan School for admission
गुरुग्राम। नियम 134ए के तहत दाखिला नहीं मिलने से परेशान अभिभावकों ने शुक्रवार को सलवान पब्लिक स्कूल सेक्टर-15 के आगे धरना-प्रदर्शन किया। इस स्कूल के लिए 52 विद्यार्थियों का आवंटित किया गया है और अभिभावकों द्वारा बच्चों के दस्तावेज भी जमा करा दिए गए हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा दाखिला नहीं दिया गया है। अभिभावकों का कहना है कि दस्तावेज में कोई न कोई कमी बताई जा रही है। स्कूल प्रबंधन का यह भी कहना है कि हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के अंतर्गत 66 स्कूलों का हाईकोर्ट में केस है, जिसका फैसला आने के बाद ही नियम 134ए के तहत दाखिला देने के बारे में कोई निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

दाखिले के लिए शुक्रवार की सुबह 10 बजे अभिभावक सलवान पब्लिक स्कूल पर पहुंचना शुरू हो गए थे । स्कूल प्रबंधन की ओर से सुनवाई नहीं होने पर 11 बजे के बाद अभिभावकों ने स्कूल के आगे धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से बातचीत करने की मांग की, लेकिन न तो स्कूल प्रबंधन की ओर कोई बात करने बाहर आया और न ही अभिभावकों को स्कूल के अंदर जाने दिया गया। यह जानकारी शिक्षा विभाग को हुई तो स्कूल प्रबंधन से बातचीत के लिए एक कमेटी भेजी गई । इस कमेटी में राजकीय स्कूल सरहोल की प्रधानाचार्या ने सलवान स्कूल के प्रबंधन से बात की। स्कूल प्रबंधन ने कमेटी सदस्यों को लिखित में दिया है कि यहां 52 बच्चों को आवंटित किया गया था। जिसमें से 47 बच्चों के दस्तावेज पहुंच चुके हैं और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाखिला मिल सकेगा। धरना-प्रदर्शन में गौतम, अजय, रितु राज, कुश, सोनिया, प्रीति, सहित लगभग 40 अभिभावक शामिल रहे। वहीं सलवान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि मलिक का कहना है कि हाईकोर्ट में 66 स्कूलों का केस चल रहा है। जब तक उक्त केस में कोई फैसला नहीं आ जाता, तब तक नियम 134ए के तहत बच्चों को दाखिला नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed