फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demonstration held against indecency with sewer and sanitation workers

Gurugram News: सीवर व सफाईकर्मियों के साथ अभद्रता पर किया प्रदर्शन

Tue, 03 Feb 2026 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Demonstration held against indecency with sewer and sanitation workers
नगर पालिका कर्मचारी आज करेंगे पार्षद पति के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम के सफाई व सीवर कर्मचारियों ने कार्य स्थगित कर नगर निगम वार्ड 33 के पार्षद पति के खिलाफ नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सफाई, सीवर, कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व मारपीट कर धमकी देने को लेकर किया गया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बसंत कुमार ने हड़ताल की अध्यक्षता की, जबकि संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने किया। उन्होंने कहा कि पार्षद पति ने कर्मचारियों के प्रति न केवल जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है, अपितु जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कामकाज में बाधा भी पहुंचाई है। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने को लेकर उनके विरुद्ध एसटी-एससी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ऐसा नहीं हुआ तो आज बुधवार को सभी कर्मचारी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को कर्मचारी नेता राजेश कुमार, सुशीला देवी, सोनिया, अनीता देवी, राजेंद्र सरोहा, ऊषा सरोहा, सुशील शर्मा, ललित, सम्मी बोहत, ज्ञान चंद, भारत कांगड़ा, दयाचंद, कैलाश संगेलिया, सीमा देवी, मीनू देवी, पिंकी, अनीता देवी, रविंद्र, अशोक, जयपाल, राकेश वाल्मीकि, सतबीर, कुलदीप आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed