{"_id":"68b9e33daaae6606f6069df8","slug":"demand-will-increase-due-to-reduction-in-gst-in-the-auto-sector-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66466-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑटो सेक्टर में जीएसटी कम होने से बढ़ेगी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑटो सेक्टर में जीएसटी कम होने से बढ़ेगी मांग
विज्ञापन
उद्यमी बोले-वाहनों के सस्ता होने का असर इस दिवाली पर नजर आ सकता है
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑटोमोबाइल सेक्टर में जीएसटी में हुई कमी का गुरुग्राम के उद्यमियों ने स्वागत किया है। ऑटो पार्ट्स और ऑटोमोबाइल से जुड़े उद्यमियों का मानना है कि जीएसटी में कमी के कारण भारतीय बाजार में मांग बढ़ेगी। कारों और अन्य वाहनों के सस्ता होने का असर इस दिवाली पर नजर आ सकता है। गुरुग्राम के प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स पर टैक्स कम होने से जो बचत होंगी, वह परिवार के स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जरूरतों पर खर्च होगी। ऑटो सेक्टर की इस बार वाकई दिवाली मन सकती है। जीएसटी घटाने से घर-परिवार और किसानों पर बोझ कम होगा तथा कारोबार की लागत घटेगी। इससे बचत बढ़ेगी।
कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि जीएसटी कम होने से ऑटो सेक्टर के साथ कृषि उपकरणों का बाजार बढे़गा। हमने पहले ही 28% जीएसटी हटाकर 18% जीएसटी का सुझाव दिया था। सस्ती चीजों से जनता की डिमांड बढ़ेगी, डिमांड बढ़ने से बाजार में तेजी आती है।