फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand was made to withdraw the fixed rates of electricity

Gurugram News: बिजली की फिक्स दरें वापस लेने की मांग रखी

Sun, 27 Jul 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Demand was made to withdraw the fixed rates of electricity
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्यमियों ने कंफेडरेशन ऑफ ऑल हरियाणा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने उद्योग मंत्री से बिजली की फिक्स दरों को हटाने की मांग की। पिछले दिनों बिजली निगम ने बिजली की दरों में वृद्धि के साथ प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज लगा दिया था। उद्योग विहार चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक कोहली के नेतृत्व में हरियाणा के विभिन्न औद्योगिक इलाकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अशोक कोहली ने बताया कि उन्होंने उद्योग मंत्री से अनुरोध किया है कि वे एक बार औद्योगिक संगठन के कार्यालय में आकर एमएसएमई उद्योगों की समस्याएं सुने। बिजली निगम के फिक्स चार्ज से उद्योगों पर बुरा असर पड़ेगा। उद्योग जब बंद होंगे तब भी उद्यमी को फिक्स चार्ज देना पड़ेगा। पिछले दिनों उद्योग विहार के हरियाणा के विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने इस मुद्दे पर विचार विमर्श कर एक राय बनाई थी। इसी संदर्भ में उद्यमियों ने उद्योग मंत्री से मुलाकात की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed